सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 15, 2026 9:59 pm

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत अप्पर चिंतपूर्णी मंडल में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

डिजिटल माध्यमों से संगठन को सशक्त बनाने पर जोर, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान : डडवाल

चिंतपूर्णी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अप्पर चिंतपूर्णी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के आईटी प्रमुख अनिल डडवाल ने प्रशिक्षण शिविर में एक सत्र को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में अनिल डडवाल ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम संगठन की विचारधारा और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सोशल मीडिया, नमो ऐप और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इन माध्यमों के जरिए संगठन के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी से उपयोग करते हुए संगठन की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे।

अनिल डडवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता देते हुए हर संभव सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को 6000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई, जो प्रदेश के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सोशल मीडिया और आईटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को दी गई विकासात्मक सौगातों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाए, ताकि लोगों को वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया जा सके।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी साबित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।