सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 25, 2026 3:18 am

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत   हिमाचल प्रदेश में  1,82,693   कारीगरों और शिल्पकारों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए जबकि 19,305 कारीगरों और शिल्पकारों को पंजीकरण किया गया: सुश्री शोभा करंदलाजे

केन्द्रीय  सूक्ष्म ,लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ( एम एस एम इ) राज्य मन्त्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत   17.09.2023 से  04.02.2025 तक हिमाचल प्रदेश में  1,82,693   कारीगरों और शिल्पकारों के  आवेदन पत्र प्राप्त हुए जबकि योजना के अंतर्गत इस अवधि में  19,305 कारीगरों और शिल्पकारों को  पंजीकरण किया गया / उन्होंने बताया की इस योजना के अन्तर्गत देश भर में  17.09.2023 से  04.02.2025 तक  2.65 करोड़ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से  27.13 लाख प्रार्थना पत्रों को पंजीकृत किया गया/ उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत अपने हाथ और औजारों से 18 ट्रेड में काम करने बाले कारीगरों को मदद प्रदान की जाती है /उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत सर्वाधिक कर्नाटक में  31,47,906      कारीगरों और शिल्पकारों के  आवेदन पत्र प्राप्त हुए    5,48,522     कारीगरों और शिल्पकारों को  पंजीकृत किया गया केन्द्रीय एम एस एम इ राज्य मन्त्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की  पंचवर्षीय  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को केंद्रीय कैबिनेट ने 16.08.2023 को मंजुरी प्रदान की है जिसके अन्तर्गत बर्ष   2023-24 से  2027-28 तक 13000 करोड़ रूपये के बजट प्रावधान से 30 लाख परम्परागत कारीगरों और शिल्पकारों को कबर किया जायेगा / केन्द्रीय एम एस एम इ राज्य मन्त्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की योजना में अन्तर्गत 17.09.2023 से  04.02.2025 तक  पंजाब में  1,79,193  कारीगरों और शिल्पकारों के  आवेदन पत्र प्राप्त हुए    11,657 कारीगरों और शिल्पकारों को  पंजीकृत किया गया / हरियाणा में 7,18,619   कारीगरों और शिल्पकारों के  आवेदन पत्र प्राप्त हुए 35,289  कारीगरों और शिल्पकारों को पंजीकृत किया गया  जम्मू कश्मीर में 4,74,197   कारीगरों और शिल्पकारों के  आवेदन पत्र प्राप्त हुए 1,52,253   कारीगरों और शिल्पकारों को  पंजीकृत किया गया उत्तराखंड में 2,75,358   कारीगरों और शिल्पकारों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए 19,184 कारीगरों और शिल्पकारों को  पंजीकृत किया गया  केन्द्र शासित चंडीगढ़ में 1,138 कारीगरों और शिल्पकारों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए    244 कारीगरों और शिल्पकारों को  पंजीकृत किया गया  उत्तर प्रदेश    में  31,26,817 कारीगरों और शिल्पकारों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए 1,60,976   कारीगरों और शिल्पकारों को  पंजीकृत किया गया /