सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 1, 2026 9:50 pm

केंद्रीय मंत्री ने चंबा के भंजराडू में किया इंडोर स्टेडियम और ITI भवन का शिलान्यास

चंबा। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज अपने चंबा दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चंबा के भंजराडू में 7 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम और 9 करोड़ की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भंजराडू का शिलानयास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहाड़ो की मुश्किलों को जानने के लिए पहाड़ों में आना जरूरी है। ऐसे में उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि वो यहाँ आकर स्थानीय लोगों को मुश्किलों को जाने। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दुर्गम इलाकों को जोड़ा जा रहा है और अब केंद्र सरकार शिक्षा , स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों के विकास पर भी कार्य कर रही है । इस दौरान उन्होंने पांगी की चहनी सुरंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र पांगी को मुख्य धारा से जोड़ा जाए ताकि विकासयोजनाओं का लाभ हर एक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। आज ही किरेन रिजिजू का सलूणी में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला भी रखेंगे।