सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 26, 2026 6:51 pm

केंद्रीय राज्यमंत्री ने डॉ दीपक पुरी को सम्मानित किया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 अगस्त 2022 शिमला से सम्बंधित सीनियर कार्डियक  सर्जन डॉ दीपक पुरी को हृदय रोगों के व्यापक प्रबंधन को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में विशेष सम्मान से सम्मानित किया। डॉ पुरी मैक्स अस्पताल, मोहाली में कार्डियोवैस्कुलर थोरैसिक सर्जरी के डायरेक्टर है। नशा मुक्त सामाजिक संकल्प कार्यक्रम के दौरान हृदय रोगों के व्यापक प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए डॉ दीपक पुरी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ पुरी ने मौके पर एक स्वास्थ्य वार्ता को भी संबोधित किया जहां उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं में नशे की लत वर्तमान समय में सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर रहा है। तम्बाकू धूम्रपान आजकल रोकथाम योग्य मौत का नंबर एक कारण है जिसके बाद मोटापा और शराब का दुरुपयोग होता है। कोकीन जैसी दवाओं का दुरुपयोग युवाओं में दिल के दौरे और अचानक मौत के प्रमुख कारण के रूप में उभर रहा है। डॉ पुरी ने कहा कि ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से युवा नशे के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भावनात्मक अस्थिरता, साथियों का दबाव, जिज्ञासा और तनाव मुख्य कारक हैं जो उन्हें एडिक्शन की ओर आकर्षित करते हैं।