सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 24, 2026 8:09 pm

शिमला में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने फहराया तिरंगा

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 15 अगस्त 2022 देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है। 76 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने तिरंगा फहराया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पुलिस की परेड लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। भारी बारिश के बावजूद पुलिस बल का जोश नहीं डिगा और पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले भारत मां के वीर सपूतों को याद किया गया। 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। आजादी के अमृत 75 साल पूरे होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के जरिए लोगों को देश की आजादी में बलिदान हुए वीरों को याद करने की मुहिम को छेड़ा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कई वीर सपूतों ने शहादत दी। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारी संघर्ष के साथ देश को आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की पीढ़ी को देश की आजादी की महत्ता पता लगे, इसके लिए हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीर सपूतों को याद किया जाता है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।