सबकी खबर , पैनी नज़र

July 26, 2026 12:08 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 26, 2026 12:08 pm

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव – 2026 के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है

शिमला: जिसके तहत गेयटी थिएटर में श्यामला मंथन का अंतिम राउंड, मुशायरा कवि सम्मेलन व मन के भंवर नाटक मंचन का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ग्राउंड संजौली में चल रही वॉलीबॉल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अन्य मैच खेले जाएंगे।

इसके अलावा रानी झांसी पार्क में माई हेल्थी बेबी शो तथा पुलिस सहायता कक्ष के सामने माई चैंपियन डॉग शो का आयोजन होगा। रिपोर्टिंग रूम के सामने जुम्बा नृत्य का आयोजन किया जाएगा और विभिन्न फन अट्रैक्शन गतिविधियों के तहत स्टेच्यू मैन, विभिन्न कैरेक्टर व फ्लावर शो आयोजित होंगे।

सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल के कलाकार, तिब्बत इंस्टीट्यू ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकार अपने अपने क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति की प्रदर्शना करेंगे और हिमाचल के नामित पहाड़ी कलाकार सांस्कृतिक संध्या का समा बांधेंगे।

नाटी किंग कुलदीप शर्मा बतौर स्टार नाइट कलाकार स्थानीय लोगों सहित देश भर से आए पर्यटकों को अपनी सुरीला प्रस्तुति से मोहित करेंगे।