सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 10:56 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 10:56 am

उप-मुख्यमंत्री से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की

शिमला हिमदेव न्यूज़ 09 जनवरी, 2023 उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आज यहां विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की।
प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने उन्हें प्रदेश के प्रथम उप-मुख्यमंत्री बनने एवं नवनियुक्त मंत्रिमंडल व मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर बधाई दी।
इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र को नीति दस्तावेज बनाया गया है और इसमें प्रदेश के लोगो को दी गई गारंटीयों एवं वायदों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों को समस्याएं भी सुनीं तथा सभी उचित मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।