सबकी खबर , पैनी नज़र

July 24, 2026 6:54 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 24, 2026 6:54 pm

विज का तंजः लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विपक्ष तमाशा कर रहा

मैं चाहता हूं कि पीएम आवास पर धरना करने वालों के खिलाफ प्रधानमंत्री  की सुरक्षा में सेंध लगाने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए’’ – विज

चंडीगढ़। पवन चोपड़ा,हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने जंतर मंतर में हो रहे प्रदर्शन के संबंध में विपक्ष और देश विरोधी ताकतों पर ताबड़तोड़ बयानी हमले करते हुए कहा कि देश विरोधी ताकतों द्वारा योजनापूर्वक उपद्रवियों को इस प्रदर्शन के बीच में डाला गया है ताकि मामला बिगड़ जाये और सारा देश भड़क जाए। उन्होंने विपक्ष की सरकारों के कार्यकाल में हुए पेपर लीक मामलों के दौरान तत्कालीन मंत्रियों के वर्तमान पदोन्नत पदों से इस्तीफों की मांग की और कहा कि पहले तत्कालीन मंत्रियों के वर्तमान पदों से त्याग-पत्र विपक्ष लेकर आये और फिर किसी त्याग-पत्र मांगे। इसके अलावा, उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विपक्ष तमाशा कर रहा हैं।

विज आज नई दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

वांगचुक 20 दिनों से ज्यादा समय से अनशन पर बैठे रहे, तब राहुल गांधी क्यों नहीं आए- विज

उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे और पिछले 20 से 25 दिनों से सोनम वांगचुक हड़ताल पर बैठे हुए थे। तब किसी ने आकर नहीं पूछा और अब राहुल गांधी जी को बहुत पीड़ा हो रही है, जब वांगचुक धरने पर अनशन पर बैठे हुए थे, राहुल गांधी जी को तब इनके पास आना चाहिये था, लेकिन ये विदेश जाकर घूमते रहे। उन्होंने कहा कि अब सोनम बांगचुक की तबियत खराब हो गई तो राहुल गांधी जी को लगता है कि अब चूल्हा जल गया है और दो चार रोटियां अपनी भी सेक ली जाए, यही इनका काम है।

सत्र से पहले विपक्ष नई डाक्यूमेंट्री लेकर पहुंच जाता है- विज

विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये पहली बार नहीं हो रहा पिछले जितने भी सत्र हुए है, उनका रिकॉर्ड निकाल कर देख लो, विपक्ष कोई न कोई नयी डॉक्यूमेंटरी लेकर पेश हो जाता है क्योंकि इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इनकी 60 से 70 साल तक देश में सरकारें रही हैं लेकिन इनके पास करने के लिए कुछ नहीं था। विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये तमाशा करते हैं।

सरकार इस मुदे पर गंभीर है, और प्रधानमंत्री जी भी गंभीर है – विज

छात्रों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने भी इस मामले पर पहले दिन से गंभीरता दिखाई और बताई है तथा इसमें सुधार होना चाहिए, लेकिन इन पार्टियों को बोलने का अधिकार नहीं है।

विपक्ष की सरकारों के समय में भी पेपर लीक हुए- विज

उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विपक्ष की पार्टियों के किस राज में पेपर लीक नहीं हुए। तब विपक्षी पार्टियों ने क्या किया। आज ये धर्मेंद्र प्रधान का त्याग-पत्र मांग रहे है जबकि पहले इन पार्टियों के तत्कालीन मंत्रियों के राज में जितने भी पेपर लीक हुए, आज वे तत्कालीन मंत्री जहां भी पदोन्नत है, उनके त्याग-पत्र लेकर आएं, फिर विपक्ष किसी का त्याग पत्र मांगना।

देश के विपक्ष द्वारा बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया जा रहा – विज

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के पास धरने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के विपक्ष द्वारा बहुत ही गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी 140 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री जी के आवास पर जाकर धरना करना उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने के समान है। कोई भी दुर्घटना हो सकती है। उसमें कोई गलत तत्व भी हो सकते है। इसलिए मैं चाहता हूं कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री जी के आवास के पास धरना किया है, उन सबके खिलाफ प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में सेंध लगाने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

सरकार इस मुद्दे का समाधान निकाल रही है, सोनम वांगचूक ने अनशन तोड दिया है- विज

फास्ट् ट्रैक कोर्ट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे का हल कर रही है और एक बात जो सामने आई है उसका सामान निकाल रही है तथा इसी कारण से सोनम वांगचुक ने अपना अनशन भी तोड़ दिया है और वह सरकार की बातों से सहमत है क्योंकि सरकार हल निकालना चाहती है।

विपक्ष छोटी सी चिंगारी को भडकाने की कोशिश में रहते हैं- विज*

उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के लोग सारा दिन हाथ में पेट्रोल का कनस्तर लेकर घूमते हैं और कहीं भी छोटी सी चिंगारी विपक्ष को नजर आ जाए तो यह उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाना चाहते हैं ताकि सारे देश में आग लग जाए।

प्रदर्शन में पुलिस कर्मियों के भी सिर फूट रहे है, क्योंकि योजनापूर्वक उपद्रवियों को बीच डाला गया- विज*

दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में पूछे गए सवाल पर जवाब में उन्होंने कहा कि जहां तक मैंने न्यूज़ चौनल्स में देखा है कि छात्र शांतिपूर्वक ही प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन देश के विरोधी, बाहरी और आंतरिक ताकतों ने उन छात्रों के प्रदर्शन के अंदर उपद्रवियों को जाने दिया है, जो वहां जाकर उपद्रव करते हैं। विपक्ष द्वारा दिए गए महात्मा गांधी जी के आंदोलन के जवाब में कहा कि महात्मा गांधी जी के आंदोलन में किसी ने कभी पत्थर नहीं मारा और यहाँ इस प्रदर्शन में पुलिस को पत्थर कौन मार रहा है पुलिस कर्मियों के सिर फुट रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजनापूर्वक उपद्रवियों को बीच में डाला गया है ताकि मामला बिगड़ जाये और सारा देश भड़क जाए।