सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

January 14, 2026 2:33 pm

विक्रमादित्य सिंह , चंडीगढ़ की अमरीन कौर के साथ लेंगे फेरे

शिमला  18-08-2025, विधानसभा पहुंचते ही विक्रमादित्य सिंह को मिली शादी की शुभकामनाएं राजकुमारी सुदर्शना सिंह के साथ वर्ष 2019 में हुआ था विक्रमादित्य सिंह का विवाह विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह के विवाह की तारीख तय हो गई है और वह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ की अमरीन कौर के साथ चंडीगढ़ में विवाह बंधन में बंधेंगे। विक्रमादित्य सिंह का यह दूसरा विवाह है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विवाह के कार्ड के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह का विवाह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में होगा। विक्रमादित्य सिंह का पहला विवाह वर्ष 2019 में राजस्थान के मेवाड़ रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह के साथ हुआ था। यह विवाह जयपुर के कानोता गढ़ पैलेस में शाही अंदाज में हुआ था, लेकिन विवाह के कुछ वर्षों बाद ही दोनों में कुछ दूरियां आ गई जिसके चलते अब विक्रमादित्य सिंह का राजकुमारी सुदर्शना सिंह के साथ तलाक हो गया है और वह अब चंडीगढ़ की अमरीन कौर के साथ सात फेरे लेंगे।