सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 21, 2026 6:58 pm

ग्राम सुम्मी स्थानीय महिला मंडल, विवेकानंद युवक मंडल और ग्राम कमेटी के सौजन्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 15 अगस्त, 2022:
शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत मंढोडघाट के अंतर्गत ग्राम सुम्मी स्थानीय महिला मंडल, विवेकानंद युवक मंडल और ग्राम कमेटी के सौजन्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय ग्राम कमेटी टेकचंद ने की। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जोगिंदर, कैप्टन संतराम, सिपाही पवन वर्मा और 1984 में ऑपरेशन ब्लूस्टार में शहीद लीलादास के धर्मपत्नी सत्या बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा तिरंगा फहरा कर और राष्ट्रगान द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिला मंडल की महिलाओं के देशभक्ति गीतों और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
मुख्यातिथि और मुख्य वक्ता ने “स्वतंत्रता और भारत पाकिस्तान विभाजन की विभीषिका” पर संबोधन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार 1947 में भारत को दो टुकड़ों में विभाजित कर दिया गया और जिससे 10 लाख लोगों का नरसंहार और लाखों लोग एक रात के भीतर बेघर हो गए।