सबकी खबर , पैनी नज़र

August 22, 2026 8:27 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 22, 2026 8:27 am

विनय कुमार ने 8 जनवरी को नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक शिमला में बुलाई है।

शिमला 4 जनवरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने 8 जनवरी को नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक शिमला में बुलाई है। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने व इसे कमजोर करने के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर 10 जनवरी से 25 फरवरी तक कांग्रेस के देशव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम, अभियान के तहत भाजपा के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रही है। इस दौरान  कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन,नुक्कड़ सभाओं व प्रेस सम्मलेनों से इस नए  कानून की खामियों से लोगों को जागरूक करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मनरेगा बचाओ संग्राम में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश में किये जाने वाले इस अभियान की रूप रेखा के साथ इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश से इन्हें अबगत करवाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में यह बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है।