सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 12, 2026 5:46 am

राज्यपाल का नई दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत

शिमला हिमदेव न्यूज़  25 फरवरी, 2023: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आज नई दिल्ली पहुंचने पर हिमाचल सदन में पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली केंद्र व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल बनने के उपरांत दिल्ली का यह उनका पहला तीन दिवसीय दौरा है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और उच्च परंपराएं हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और हरियाली के संरक्षण की दिशा में कार्य करेंगे।