सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 27, 2026 12:59 am

महिला ने देवर पर लगाए उसके और पति के साथ मारपीट करने के आरोप, मामला दर्ज

(आनी: जितेंद्र गुप्ता) पुलिस थाना आनी में लाम्ब गांव की महिला द्वारा उसके और पति के साथ देवर द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है।
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस थाना आनी में आकर बताया कि इसके देवर लाम्ब गांव ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी है।
उन्होंने बताया कि देवर द्वारा की गई मारपीट में महिल और उसके पति को चोटें भी आई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके देवर भोटू राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(2), 79 के तहत पुलिस थाना आनी में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है।