सबकी खबर , पैनी नज़र

July 21, 2026 10:41 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 21, 2026 10:41 pm

महिला संगठनों ने कहा है कि अब महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए

शिमला: राष्ट्रीय महिला संगठनों के गठबंधन के फैसले के अनुसार आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और वाई डब्ल्यू सी ए ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को आगामी मॉनसून स्त्र में लागू करने के लिए संसद में विपक्षी पार्टी व हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के प्रदेशध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने के बाद प्रदेशध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि संसद में हम इस विधेयक को लागू करने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे। ज्ञापन में महिला संगठनों ने मांग की कि महिला आरक्षण विधेयक जो 1996 में 30 वर्ष पहले लाया गया था जिसे 2023 में संसद में पारित किया गया है परंतु बड़ी चिंता की बात यह है कि केंद्र की सरकार ने इसे तीन वर्ष से लेकर लागू ही नहीं किया।

केंद्र की भाजपा की सरकार ने इसे परिसीमन और जनगणना से जोड़ा है जो देश की महिलाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार अपने राजनीतिक परिसीमन के एजेंडे के लिये महिला आरक्षण विधेयक का इस्तेमाल कर रही है । संसद में महिलाओं का प्रतिशत जो 2019 में 14 प्रतिशत था 2024 में वह घटकर 13 प्रतिशत रह गया है 2024 में सिर्फ 77 महिलाएं ही सासद बनी है और विधानसभा में मात्र 9 प्रतिशत से भी कम महिलाएं है चुनकर आई है। जबकि महिलाओं के मत प्रतिशत में वृद्धि हुई है।

महिला संगठनों ने कहा है कि अब महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए देश में सभी महिला संगठनों के गठबंधन ने फैसला लिया है कि इस विधेयक को लागू करने के लिए आगामी मॉनसून सत्र में 20 जुलाई से 13 अगस्त तक देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में अनिश्चितकालीन धरना देंगे । उससे पहले अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और उसके घटकों ने पूरे प्रदेश में जन हस्ताक्षर अभियान चलाया हुआ है । जिन हस्ताक्षरों को 21 जुलाई को प्रदेश के राज्यपाल के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को भेजेंगे उससे पहले विपक्षी पार्टियों को ज्ञापन के माध्यम से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को बिना शर्त आगामी मॉनसून सत्र में लागू करने की मांग की है और जनगणना और परिसीमन से इस विधेयक को अलग करके इसे सख्ती से लागू करने की मांग की है।

इस प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान शिमला जिला सचिव सोनिया शुभरवाल, जिला कोषाध्यक्ष कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमा रावत, जिला कमेटी सदस्य रेनू , डोलमा और वाई डब्ल्यू सी ए की महासचिव रोहिणी, यूथ चेयर पर्सन दिव्या बागी शामिल रही।