सबकी खबर , पैनी नज़र

October 22, 2026 4:33 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 22, 2026 4:33 am

वीरभूमि हिमाचल के युवा बने अग्निवीर, छह महीने के ट्रेनिंग के बाद देंगे सेवाएं

शिमला हिमदेव न्यूज़ 24 फरवरी, 2023: हिमाचल की पहचान वीर भूमि के रूप में है. वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के युवा देश की सेवा करने से कभी पीछे नहीं हटते. प्रदेश के युवा अब अग्निवीर बनकर मां भारती की सेवा में जुटेंगे.हिमाचल प्रदेश से अग्निवीर बनने के बाद युवाओं का बैच ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु और नासिक जा रहे हैं. इन अग्नि वीरों को 6 महीने तक ट्रेनिंग दी जाएगी और इसके बाद यह भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देंगे. भारतीय सेना में अग्निवीर बनने वालों की सूची में हिमाचल प्रदेश की बेटी भी शामिल है. अग्निवीर पल्लवी मूल रूप से जिला सोलन से संबंध रखती हैं. उनके पिता ट्रक चलाते हैं और पल्लवी ने बचपन से देखा सेना में जाने का सपना पूरा कर लिया है. पल्लवी के परिवार से कोई भी सेना में नहीं है. बावजूद इसके उसने बचपन से ही सेना में जाने की ठानी. अब उसका यह सपना पूरा हो गया है.इसके अलावा अग्निवीर विशाल वर्मा और ललित कुमार ने भी सेना में भर्ती होने पर खुशी जाहिर की है. साथ ही अग्निवीर योजना की भी तारीफ की है.गौरतलब है कि जब केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना को लाया था, उस समय देशभर में इसका विरोध हुआ. विपक्ष ने भी अग्निवीर योजना को गलत बताया, लेकिन अब धीरे-धीरे अग्निवीर की तरफ युवाओं का रुझान बढ़ रहा है. युवा अग्निवीर बनने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं. इसी का परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश के युवा 6 महीने की ट्रेनिंग में बाद भारतीय सेना में सेवाएं देंगे.