सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 10, 2026 4:50 pm

zee completes 29 years md punit goenka says best is yet to come will script newer successes | ZEE के ऐतिहासिक 29 साल: कंपनी के CEO & MD पुनीत गोयनका ने कहा- हमारा सर्वश्रेष्ठ अभी बाकी है

साल 1992 में आज के दिन ही Essel Group के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने देश का पहला सैटेलाइट टीवी चैनल लॉन्च किया था, जिसे आज दुनिया Zee TV के नाम से जानती है. डॉ. सुभाष चंद्रा Zee Entertainment Enterprises Limited के फाउंडर हैं, जिसे चैनल लॉन्च से कुछ महीने पहले 15 दिसंबर 1991 को स्थापित किया गया था. 

ZEE की 29वीं वर्षगांठ पर, कंपनी के वर्तमान सीईओ एंड एमडी पुनीत गोयनका ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने दर्शकों, ZEE कर्मियों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है क्योंकि यह कीमती संस्थान 29 साल पूरे कर रहा है. ज़ी ने अपने सभी हितधारकों के लिए जो वैल्यू बनाई है, उसपर मुझे बहुत गर्व है. नीचे पढ़िए ZEE के CEO & MD पुनीत गोयनका का पूरा संदेश…

मैं आशा करता हूं कि आप सब खुश और स्वस्थ होंगे. मैं आपके साथ यह साझा करते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं कि आज ही के दिन 29 साल पहले हमने एक असाधारण संस्थान, प्रतिभा से भरी एक अकादमी की नींव रखी थी, जिसे हम सब ZEE के नाम से जानते हैं. उस समय बहुत से लोगों ने सोचा था कि यह एक साहसिक और असंभव विचार है. लेकिन जुनून और लगन की शक्ति रंग लाई और आज हम गौरवशाली ZEE का 29वां स्थापना दिवस मना रहे हैं. ये 29 साल उत्कृष्ट रहे हैं. 

यह एक ऐसी यात्रा रही है जिसमें हमने निरंतर वैल्यू क्रिएशन और ग्रोथ को बनाए रखने की संस्कृति विकसति किया है. यह आप सबकी कड़ी मेहनत और लगन (ZEE के Employees) के बिना संभव नहीं था. हमारी इस यात्रा में चुनौतियों की भी उचित हिस्सेदारी रही है. इस स्थिति में मेरा मंत्र हमेशा डार्क की बजाय सिल्वर लाइनिंग देखने का रहा है. इसे साधारण शब्दों में कहें तो अपनी काबिलियत में विश्वास रखें और यह मान कर चलें कि हर कठिन दौर भी बीत ही जाता है.

वास्तव में इस 29 साल लंबी यात्रा के बीच आए उतार-चढ़ावों ने हमें और दृढ़ बनाया, कंपनी की ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी के प्रति कमिटेड रहने में हमें सक्षम बनाया है.आज Entertainment और ZEE शब्द एक दूसरे के पर्यायवाची बन चुके हैं, जो हमारी सफलता और इस अनमोल संपत्ति की महत्ता बताता है, जिसे हमने मिलकर बनाया है. एक सपना जिसे हमने लगभग तीन दशकों में साथ बनाया और पोषित किया, अब एक वैश्विक कंपनी में बन गई है. 

आइए हम सब आज आशावाद और एकजुटता की शक्ति को मजबूत करके अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाएं. पिछले 30 वर्षों में हमने जो मजबूत बंधन बनाया है, मैं उसकी सराहना करता हूं. यह बंधन मुझे हमेशा आप सभी के साथ जितना हो सके उतनी स्पष्टता के साथ अपने विचार साझा करने में सक्षम बनाता है. मैं कहूंगा कि हमारा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है. SONY INDIA के साथ प्रस्तावित विलय से हम देश की सबसे बड़ी Media और Entertainment कंपनी बन जाएंगे. 

मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे मूल्य निर्माण की यात्रा में SONY के भागीदार बनने से और बेहतरी आएगी. SONY और ZEE साथ मिलकर अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन से बेहतरीन कॉन्टेंट बनाने में और ज्यादा समर्थ होंगे. मैं इस यात्रा में हमेशा आपके साथ हूं और सफलताओं की नई पटकथा लिखने के लिए आपके साथ चलता रहूंगा. कंपनी को आपने जो अटूट समर्थन दिया है उसके लिए मैं विनम्रता से आपका धन्यवाद करता हूं. मैं ZEE की लीडरशिप टीम को साधुवाद देता हूं. एक स्वस्थ और सहयोगात्मक संस्कृति स्थापित करने में आपकी भूमिका अहम है. जो हमें और आपको लगातार सीमाओं से परे जाने में सक्षम बनाता है.

अंत में मैं यह कहना चाहूंगा कि हम सभी को जीवन में ऐसे बहुत सारे अवसर मिलते हैं जो अक्सर असंभव का रूप धारण किए होते हैं. सफलता की कुंजी अपनी की बाधाओं को संभावनाओं में बदलने के हुनर में है. मेरा दृढ़ विश्वास है कि अब परिवर्तन का समय आ गया है, क्योंकि हम एक साथ कंपनी के तीसवें वर्ष में कदम रख रहे हैं. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारे लिए आने वाले साल सक्सेस, ग्लोरी, ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी से भरे होने वाले हैं. हमेशा याद रखें कि जीवन में चुनौतियों का आना टाला नहीं जा सकता, लेकिन उन चुनौतियों के सामने हार मान लेना वैकल्पिक है. चॉइस हमेशा आपकी है. इस गौरवशाली मील के पत्थर को हासिल करने के लिए आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है.”

WATCH LIVE TV

Source link