सबकी खबर , पैनी नज़र

October 31, 2026 7:13 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 31, 2026 7:13 pm

कांगनाधार फेज़-3, शिमला में रिहायशी क्षेत्र में लगातार हो रहे चालानों को लेकर स्थानीय निवासियों की समस्या प्रशासन के समक्ष उठाई गई

शिमला: रुबिल चौहान, कांगनाधार फेज़-3, शिमला में पिछले कुछ समय से पुलिस द्वारा लगातार चालान किए जाने के मामले को लेकर स्थानीय निवासियों में चिंता बनी हुई है। रिहायशी क्षेत्र में हो रही इस कार्रवाई के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में कल पुलिस प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि स्थानीय अथॉरिटीज द्वारा उक्त क्षेत्र को लेकर शिकायत की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं स्थानीय पार्षद से बातचीत की और स्थानीय निवासियों की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
हमारी ओर से पुलिस प्रशासन एवं पार्षद से आग्रह किया गया कि कांगनाधार फेज़-3 एक रिहायशी क्षेत्र है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की कार्रवाई करते समय स्थानीय लोगों की सुविधाओं और उनकी दैनिक जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
कल जैसे ही क्षेत्र में चालान की कार्रवाई शुरू हुई, हम तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझा तथा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर मामले का उचित समाधान निकालने का प्रयास किया।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम यातायात नियमों एवं कानून व्यवस्था का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि रिहायशी क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इस मामले में स्थानीय निवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान निकाला जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भी बनी रहे और आम जनता को भी राहत मिल सके।
हम आगे भी कांगनाधार फेज़-3, शिमला के स्थानीय निवासियों की जायज समस्याओं को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठाते रहेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ पिछले छप्पन दिन से लगातार प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की प्रमोशन तथा विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बहाल करने हेतु आंदोलनरत हैं।