सबकी खबर , पैनी नज़र

August 25, 2026 6:14 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 25, 2026 6:14 pm

चीनी के साथ प्याज, तेल और दालें भी महंगी, बिगड़ा रसोई का बजट; जानें क्या बोले ग्राहक और दुकानदार

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से रसोई का बजट बिगड़ गया है। प्याज के दाम 40 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। चीनी में करीब 15 रुपये, दालों और खाद्य तेल में करीब 10 रुपये की वृद्धि बताई गई है। ड्राई फ्रूट भी 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक महंगे हुए हैं। लोगों के अनुसार महंगाई से परिवारों पर हर महीने अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है।
चीनी के दाम बढ़ने के साथ जिले में तेल, दाल और प्याज की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। सबसे अधिक बढ़ोतरी प्याज के दाम में हुई है। प्याज 40 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। 20 रुपये प्रति किलो की इस बढ़ोतरी से गृहिणियों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है। तेल और दालों के दाम में भी करीब 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चीनी महंगी होने से चाय सहित अन्य घरेलू जरूरतों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। वहीं, ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से इनकी खरीदारी भी महंगी हो गई है।
गृहिणियों के अनुसार खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण सीमित आय में घर का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। खासकर मध्यमवर्गीय और दिहाड़ीदार परिवारों पर इसका अधिक असर पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक महंगाई के चलते परिवारों पर हर माह करीब एक से दो हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।