सबकी खबर , पैनी नज़र

August 24, 2026 9:19 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 24, 2026 9:19 pm

फीचर एवं वृत्तचित्र में साझा निर्माण के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

मंडी,24 अगस्त। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के तहत फिल्म बाजार के को-प्रोडक्शन मार्केट ने फीचर एवं वृत्तचित्र में साझा निर्माण के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। इच्छुक आवेदक द्वारा इन दो विधाओं में अपनी परियोजना (प्रोजेक्ट) से संबंधित प्रविष्टियां 31 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाई जा सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आपकी कहानी, आपका प्रोजेक्ट, आपका अगला सहयोग थीम पर यह प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए hppts://films.wavesbazaar.com पर क्लिक किया जा सकता है। फिल्म बाज़ार के इस एडिशन के लिए, को-प्रोडक्शन मार्केट ने अपने मौजूदा फीचर सेक्शन के साथ-साथ डॉक्यूमेंट्री के लिए भी एक सेक्शन शुरू किया है। इसका मकसद डॉक्यूमेंट्री के अनोखे आइडिया वाले फिल्ममेकर्स और इंटरनेशनल प्रोड्यूसर्स, कंटेंट खरीदारों और प्लेटफॉर्म्स, सेल्स एजेंट्स और फाइनेंसरों के बीच संबंध बनाना है।