सबकी खबर , पैनी नज़र

November 10, 2026 8:19 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 10, 2026 8:19 pm

SIR के नाम पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के 13 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिकों के वोट के अधिकार को छीना:विनय कुमार

शिमला 1 नवम्बर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की  वोट बचाओ,देश बचाओ महारैली को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा के लिये एक जनांदोलन की शुरुआत बताते हुए कहा कि लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिये भाजपा अब देश की आवाज को नही दवा सकती।
रैली स्थल रामलीला मैदान को रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते  विनय कुमार ने कहा कि आज की इंडिया गठबंधन की महारैली में हिमाचल प्रदेश से उमड़ा जन सैलाब वोट चोरी के खिलाफ एकजुट मजबूत आवाज बन कर आएं है। उन्होंने कहा कि एस आई आर के नाम पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के 13 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिकों के वोट के अधिकार को छीना है इसके लिए उन्हें कभी माफ नही किया जा सकता। यह देशद्रोह का मामला बनता है इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस नहस कर भाजपा के पक्ष में कार्य करने का जो अपराध किया है उसके लिए उन्हें कभी माफ नही किया जा सकता।
———————-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने महारैली में हिमाचल प्रदेश से दिल्ली पहुंची भारी भीड़ पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि वोट चोर गद्दी छोड़ की गूंज से देश मे भाजपा का पतन शुरू हो गया है। उन्होंने प्रदेश से आई पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ विशेष तौर पर महिलाओं की इस महारैली में भागेदारी पर उनका आभार प्रकट किया है।
रजनी पाटिल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कि इंडिया गठबंधन की महारैली  ऐतिहासिक रही है और इसमें जुटी भीड़ देख  भाजपा पूरी तरह बौखला गई है।