सबकी खबर , पैनी नज़र

August 26, 2026 5:53 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 26, 2026 5:53 pm

मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का अंशदान

शिमला 26 अगस्त, 2026, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चम्बयाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को निगम की ओर से एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग आपदा एवं संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक अंशदान करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव के.के. पंत, सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले प्रियंका बसु इंगटी, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम राजेश्वर गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।