सबकी खबर , पैनी नज़र

November 13, 2026 8:48 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 13, 2026 8:48 pm

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, पवन चोपड़ा, क्लब में आयोजित शोक सभा में साथियों ने सांझा कीं यादें
प्रेस क्लब के प्रधान सौरभ दुग्गल समेत क्लब के पदाधिकारियों, पत्रकारों, राजनीतिक हस्तियों और गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन।
वरिष्ठ पत्रकार एवं हर खबर टीवी के हरियाणा ब्यूरो हेड रहे दिवंगत ओपी शर्मा की स्मृति में शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के प्रधान सौरभ दुग्गल सहित क्लब के सभी पदाधिकारियों ने ओपी शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।ओपी शर्मा के पत्रकार मित्रों, साथी पत्रकारों और शुभचिंतकों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए अपनी भावनाएं सांझा कीं और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा बीजेपी में मीडिया संर्पक प्रमुख प्रवीण अत्रे, राज्य सूचना आयुक्त डॉ अजय सूरा, इनेलो के मीडिया कोऑर्डिनेटर राकेश सिहाग और जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर राजसिंह कादियान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर ओपी शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोक सभा में ओपी शर्मा के के बड़े भाई अशोक शर्मा और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने ओपी शर्मा के मिलनसार स्वभाव, सहज व्यक्तित्व, सहयोग की भावना और पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को याद किया। साथियों ने कहा कि ओपी शर्मा ने अपने व्यवहार और काम के दम पर पत्रकारिता जगत में अलग पहचान बनाई थी। उनके असमय चले जाने से पत्रकारिता जगत ने एक मिलनसार और कर्मठ साथी खो दिया है।
ओपी शर्मा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डीडी न्यूज हिसार से की थी। इसके बाद वह चंडीगढ़ पहुंचे और डेली पोस्ट, खबरें अभी तक और जनतंत्र सहित कई मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं। निधन के समय वह साधना मीडिया ग्रुप के हर खबर टीवी चैनल में हरियाणा ब्यूरो हेड के रूप में कार्यरत थे।
गौरतलब है कि ओपी शर्मा का 31 अक्टूबर को 45 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था।ओपी शर्मा के आकस्मिक निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने उनकी स्मृतियों को सहेजने और परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की भावना व्यक्त की।