शिमला 9 मई,कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बनाये गए चार नगर निगम चुनावों के वॉर रूम के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने आज यहां वॉर रूम के अन्य सदस्यों की बैठक में कामकाज को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि वॉर रूम का प्रमुख कार्य फील्ड में डटे पार्टी पदाधिकारियों को समय समय पर चुनाव से सम्बंधित अपडेट करना और दैनिक आधार पर चुनाव प्रचार से सम्बंधित रिपार्ट लेना व पीसीसी की ओर से जारी दिशा निर्देश उन तक पहुंचना है।
हिमराल ने सभी सदस्यों को जिन्हें जो एमसी का प्रभार दिया गया है उस जिला के पार्टी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष के साथ दैनिक संवाद करते हुए फील्ड की पूरी जानकारी प्राप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सोशल मीडिया में पार्टी के खिलाफ अगर किसी के द्वारा कांग्रेस पार्टी या पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ झूठ या दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है तो वॉर रूम को उस पर अपनी नज़र रखते हुए सम्बंधित प्रभाग व लीगल सैल को देनी होगी,जिससे कोई भी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा सकें। उन्होंने कहा कि वॉर रूम का कार्य चुनाव पर 24 घण्टे उस पर कड़ी नजर रखते हुए समय समय पर पीसीसी के दिशा निर्देश फील्ड में कार्य करने वाले पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तक पहुचाना है।
हिमराल ने कहा कि चार नगर निगमों के अतिरिक्त नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पर भी उन्हें कड़ी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण होते है। उन्होंने कहा कि वॉर रूम का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है,इसलिए उन्हें यह बहुत ही ईमानदारी से निभाना होगा।
हरि कृष्ण हिमराल ने प्रदेश कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्षों से कहा है कि वे शीघ्र ही अपने अपने पदाधिकारियों को नगर निगम के चुनावों में जिम्मेवारी दी जाए और जिस की एक प्रति कांग्रेस वार रूम शिमला को भी भेज दी जाए। इस अवसर पर अमित नंदा, विनीत गौतम यशपाल तनाईक, रिपना कलसाईक, कैप्टन एस. के. सहगल,नीरज बख्शी, ऊषा मेहता, संजीता चौहान,रीना कुमारी, अंकिता वर्मा, नरेश वर्मा, यशवीर सिंह राठौर, दीपक सुमफ़ा, अद्वितीय ढिंढोरा,अक्षित नंदा व पारुल राठौर बैठक में मौजूद रहे।







