सबकी खबर , पैनी नज़र

August 17, 2026 12:00 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 17, 2026 12:00 pm

स्वास्थ्य खंड सुन्नी के अंतर्गत नगर पंचायत सुन्नी व ग्राम पंचायत करयाली में आशा कार्यकर्ता के एक- एक रिक्त पद भरने के लिए 17 सितंबर 2022, सांय 5 बजे से पूर्व आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 15 सितंबर, 2022:
स्वास्थ्य खंड सुन्नी के अंतर्गत नगर पंचायत सुन्नी व ग्राम पंचायत करयाली में आशा कार्यकर्ता के एक- एक रिक्त पद भरने के लिए 17 सितंबर 2022, सांय 5 बजे से पूर्व आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी डॉ अर्चित शर्मा ने बताया कि संबंधित वार्ड की कोई भी महिला खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सुन्नी में आवेदन कर सकती है, जिसकी आयु 25 से 45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता शहरी क्षेत्र के लिए कम से कम दसवीं तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा या अलग रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी। आवेदन कर्ता अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक व चरित्र प्रमाण पत्र की प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन के साथ संलग्न करें। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 21 सितंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे से लिए जाएंगे।