सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 10, 2026 12:04 pm

भाजपा के 3 वरिष्ठ और 15 प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

• पुरुषोत्तम होंगे सभी प्रकोष्ठों के संयोजक
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी में प्रदेश स्तरीय 3 वरिष्ठ प्रवक्ता होंगे जिसमें त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जमवाल और राजेंद्र राणा इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।
इसी प्रकार पार्टी द्वारा 15 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। राकेश पठानिया, बलदेव तोमर, अजय राणा, संजय शर्मा, संदीपनी भारद्वाज, पंकज जम्वाल, विवेक शर्मा, राकेश शर्मा, डी. एस. ठाकुर, स्वतंत्र सांख्यान, विनय शर्मा, अखिलेश कपूर, डॉ सीमा ठाकुर, आशीष शर्मा और अजय ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गए।
उन्होंने बताया कि मीडिया सह संयोजक प्यार सिंह, रमा ठाकुर, विश्व चक्षु, सुदीप महाजन, संजीव शर्मा, स्वदेश ठाकुर, दानवेंद्र सिंह, सूरत नेगी, बिक्रम वर्मा और भीम सेन होंगे।
इसी प्रकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रकोष्ठों के लिए संयोजक पुरूषोतम गुलेरिया और सहसंयोजक राज पाल सिंह को नियुक्त किया। इनका कार्य आने वाले समय में सभी प्रकोष्ठों के साथ समन्वय बनाना होगा।