सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 14, 2026 7:47 pm

सदस्यता अभियान में सुलह मंडल नंबर वन बनाए 30644 सदस्य : भाजपा

दूसरे स्थान पर गगरेट मंडल ने बनाए 28373 सदस्य

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया की सदस्यता अभियान की समीक्षा में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाला मंडल सम्मानित हुआ जिसमें सुलह मंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार के नेतृत्व में 30664 सदस्य भाजपा से जोड़ने का उत्कृष्ठ कार्य किया।
विपिन परमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन से टोपी शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
बिहारी लाल शर्मा ने बताया की दूसरे स्थान पर गगरेट मंडल ने 28373 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, इस मंडल से राजेश ठाकुर को सम्मानित किया गया।