सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 11, 2026 8:38 pm

*4जी संतृप्ति योजना  ग्रामीण भारत में डिजिटल खाई को पाटने का काम करेगी- श्री अनिल कुमार गुप्ता*

सोलन। सोलन जिले के कंडाघाट ब्लॉक में कल10 फरवरी को श्री अनिल कुमार गुप्ता, अपर महानिदेशक (दूरसंचार)/सलाहकार, हिमाचल प्रदेश लाइसेन्स सेवा क्षेत्र ने जंगल बागेतु और जंगल बाशा 4जी संतृप्ति योजना साइटों का दौरा किया तथा पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य ग्रामवासियों को भारत सरकार के डिजिटल भारत निधि दूरसंचार विभाग के तहत, 4जी संतृप्ति योजना के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस तरह के प्रोजेक्ट ग्रामीण परिवेश में सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूती प्रदान करेंगे ।  अपर महानिदेशक ने बताया की इस योजना के तहत भारत के सभी ग्रामीण और  दूर- दराज क्षेत्रों को हाई स्पीड मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करना है ।  हाई-स्पीड मोबाइल कनेक्टिविटी से ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी ऑनलाइन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार और व्यापार तथा ई-सरकारी सेवाएं इत्यादि का लाभ उठा सकते हैं।
श्री अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड मोबाइल कनेक्टिविटी डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर गाँवों को आत्मनिर्भर बनाने और देश के संतुलित विकास में अहम योगदान दे रही है
इस अवसर पर श्री चंद्रभूषण सिंह, उप महानिदेशक (ग्रामीण), हिमाचल प्रदेश लाइसेन्स सेवा क्षेत्र, श्री अजय कुमार, मंडल अभियंता, बीएसएनएल, सोलन, श्री विनोद गौतम उप मंडल अभियंता, बीएसएनएल, सोलन सहित श्री राजेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान, बाशा पंचायत एवं अन्य गणमान्य स्थानीय ग्रामीण विशेष रूप से उपस्थित रहे ।