सबकी खबर , पैनी नज़र

October 30, 2026 3:29 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 30, 2026 3:29 pm

संशोधित यूजीसी वेतनमान के लिए कॉलेज प्राध्यापकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 03 अगस्त 2022 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज ओक ओवर शिमला में कॉलेज प्राध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त कार्य समिति के सचिव डॉ. आर.एल शर्मा के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्राध्यापकों को संशोधित यूजीसी वेतनमान प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्षो के कार्यकाल में कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी कर्मचारी वर्गों को उनके देय लाभ व अन्य सुविधाएं समय-समय प्रदान की हैं।प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त कार्य समिति के सदस्य डॉ. जे.एस. सकलानी, नितिन व्यास सहित अन्य प्राध्यापक शामिल थे।