सबकी खबर , पैनी नज़र

August 27, 2026 9:25 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 27, 2026 9:25 am

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 04 अगस्त 2022 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमुडा के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका आज ऊना जिला के अम्ब में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री प्रवीण शर्मा एक ईमानदार और समर्पित नेता थे जो सदैव जनता के लिए समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं को प्रदेशवासियों द्वारा सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।