सबकी खबर , पैनी नज़र

October 30, 2026 11:56 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 30, 2026 11:56 am

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए पंजीकरण शुरू

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 06 अगस्त 2022 विभिन्न आतंकी या नक्सली हमलों तथा ऑपरेशनों के दौरान शहीद हुए राज्य एवं केंद्रीय शासित प्रदेशों के पुलिस बलों के कर्मचारियों के बच्चों के लिए प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएस) के लिए पात्र विद्यार्थी 31 अक्टूबर 2022 तक वेब पोर्टल (www.scholarships.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इस योजना के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को कुल 500 छात्रवृत्तियां (250 छात्राओं और 250 छात्र) को प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित अवधि में प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का द्वितीय स्तर का सत्यापन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस नोडल अधिकारियों द्वारा 30 नवंबर 2022 तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, वेटरनरी, बीबीए, बीसीए, बी. फार्मा, बी.एससी नर्सिंग/कृषि, एमबीए/एमसीए का पहला तकनीकी कोर्स करने के लिए लड़कियों को 36,000 रुपये और लड़कों को 30,000 रुपये छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के लिए यह छात्रवृत्ति नहीं दी जा जाती है। इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए ई-मेल के माध्यम से secywarbmha@nic.in. तथा www.warb-mha.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।