सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 26, 2026 6:55 pm

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, केवल जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 10 अगस्त 2022 भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे को लेकर चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह का 22 अगस्त और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 से 23 अगस्त तक हिमाचल का दौरा संभावित हैं। जेपी नड्डा 21 अगस्त को एचपीयू के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। भाजपा में किन नेताओं की वापसी होनी है। इसको लेकर कोर ग्रुप में चर्चा की गई। बैठक में उन सीटों पर भी चर्चा हुई जिनपर भाजपा हार रही है। बैठक में हर हल्के में अलग तरह से चुनावी रणनीति पर काम करने का भी निर्णय हुआ। यदि किसी हल्के की चुनावी आवश्यकता कुछ और लगती है तो उसमें भी बदलाव किया जा सकता है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल के साथ पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सतपाल सत्ती भी मौजूद रहे। केवल जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अनुपस्थिति में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में हुई। करीब 5 घंटे तक चली इस बैठक में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों को लेकर मंथन किया गया। विधानसभा चुनावों में भाजपा बड़ी संख्या में टिकट काट सकती है। बैठक में हर विधानसभा सीट के मुद्दों पर चर्चा की गई. किस विधानसभा सीट पर किसको उम्मीदवार बनाकर भाजपा को अधिक लाभ मिलेगा उसी व्यक्ति को टिकट देने पर भी विचार हुआ। भाजपा का कहना है कि केवल जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट मिलेगा। सूत्रों के अनुसार यह भी कांग्रेस के कुछ नेताओं को भाजपा में शामिल करने पर भी चर्चा हुई।