सबकी खबर , पैनी नज़र

September 24, 2026 9:16 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 24, 2026 9:16 am

सतलुज के किनारे ब्रिटिश राज में बने 1.75 मैगावाट चाबा पावर हाउस में पानी भर गया जिससे पावर हाउस में मशीनों को नुकसान पहुंचा

सुन्नी ( हिमदेव न्यूज़ ) 11 अगस्त 2022
सतलुज नदी का जल स्तर बढ़ने से सुन्नी से पांच किलोमीटर की दूरी पर चाबा में सतलुज के किनारे ब्रिटिश राज में बने 1.75 मैगावाट चाबा पावर हाउस में पानी भर गया जिससे पावर हाउस में मशीनों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। वहीं पावर हाउस के नजदीक सतलुज पर बना चाबा-शाकरा पुल भी पानी की चपेट में है जिससे पुल पर से आवाजाही बंद हो गई है। चाबा पावर हाउस के सहायक अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि सुबह लगभग दस बजे चाबा पावर हाउस में सतलुज का पानी घुस गया जिसके बाद मशीनों को बंद कर दिया गया। मशीनों मेंं पानी घुस जाने से मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है। सुबह से ही पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है जो अभी तक उसी स्तर पर बरकरार है।