सबकी खबर , पैनी नज़र

September 24, 2026 8:03 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 24, 2026 8:03 am

रचना गुप्ता की नियुक्ति पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, सरकार से पूछा नियुक्ति के पीछे क्या है मंशा

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 18 अगस्त 2022 हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में डॉ. रचना गुप्ता को अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का मामला गरमाता नजर आ रहा है। कांग्रेस पार्टी रचना गुप्ता की नियुक्ति पर सरकार को आड़े हाथों लेते नजर आ रही है। हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने इस नियुक्ति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार शाम नियुक्ति की और वीरवार सुबह ही शपथ ग्रहण समारोह भी तय कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर आनन-फानन में या काम क्यों किया जा रहा है।
हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि जितनी तेजी से शपथ ग्रहण समारोह रखा गया, उतनी ही तेजी से समारोह को स्थगित भी करना पड़ा। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है कि आखिर किस दबाव में अब शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित किया गया है।