सबकी खबर , पैनी नज़र

June 15, 2026 11:24 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 15, 2026 11:24 am

विकास की पर्याय हैं भाजपा की सरकारें: जगत प्रकाश नड्डा

शिमला हिमदेव न्यूज 20 अगस्त 2022 सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आती है तो विकास कार्यों को नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें विकास का पर्याय बन गई हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और चहुमुखी विकास भाजपा की सरकारों के कारण ही संभव हुआ है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि नाहन में 333 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कालेज बन रहा है और सिरमौर जिले में आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना भी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज भारत तेजी से बदल रहा है। कोरोना रोधी टीकाकरण में देश में पहला स्थान हासिल करने पर भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य ने जल जीवन मिशन में भी सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस अवसर पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत किया और क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।