शिमला (हरीश गौतम) 23 अगस्त 2022: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहली में शिक्षा खंड सुंदर नगर द्वितीय जय देवी का सत्र 2022 -23 का खंड स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष व पंचायत प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 25 अगस्त वीरवार को आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के कला अध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान जिला मंडी के तहत सामुदायिक सहभागिता बारे सत्र 2022-23 का एक दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पंचायत प्रधानों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें बैहली क्लस्टर के सात विद्यालय बैहली,किंदर, भलान, हाडाबोई, दोघरी, नेरी, बाडू जबकि राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बैहली, बाडू,हाड़ाबोई ,दोगरी बंदली के अधीन आने वाले सभी प्राथमिक पाठशालाओ के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व संबंधित पंचायत के प्रधानो को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर खंड स्त्रोत समन्वयक अधिकारी पंकज ठाकुर शिक्षा खंड सुंदरनगर द्वितीय विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सदस्यों (आठ किलोमीटर के बाहर )को यात्रा भत्ता व दैनिक भत्ता प्रदान किया जाएगा।






