सबकी खबर , पैनी नज़र

October 26, 2026 12:00 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 26, 2026 12:00 pm

मुख्यमंत्री ने मंडी में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

शिमला हिमदेव न्यूज़ 17 सितम्बर, 2022 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके इस महीने की 24 तारीख को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को मंडी शहर की ओर जाने वाली सभी सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के अलावा मंडी शहर और उसके आसपास बसों और अन्य वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहनी चाहिए और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगनीधार से मण्डी शहर तक की सड़क का समुचित रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए।
जय राम ठाकुर ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कस्बे में जल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को रैली से पहले और बाद में शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।
बैठक में विधायक जवाहर ठाकुर, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, नगर निगम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।