सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 9:38 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 9:38 pm

सचिवालय, शिमला की अध्यक्षता में पेंशनरों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वारे

दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को निदेशक , कोषागार, लेखा व लाटरी, सचिवालय, शिमला की अध्यक्षता में पेंशनरों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वारे हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम व अन्य पदाधिकारियों ने पेंशनरों को अपने प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने में आ रही परेशानी वारे विस्तार से जानकारी रखी गई। निदेशक द्वारा डिजिटल सिस्टम को पूर्णतया लागू करने वारे विभागीय पक्ष रखा तथा आश्वासन दिया कि जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में पेंशनरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने प्रमाण पत्र भेजने की तिथि 31 अक्टूबर तक करने की वात कही गई।
निदेशक महोदय के पास विशेष सचिव वित्त का प्रभार होने पर पेंशनरों की लम्बित आर्थिक देनदारियों पर भी चर्चा हुई व मांगें पूरी होने का भरोसा दिलाया। । चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु शीघ्र वज़ट जारी करने का आश्वासन भी दिया गया।
बैठक में संघ के मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य सलाहकार हरनाम सिंह ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव प्रशोतम शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह, शिमला ज़िला प्रधान हुक्म चन्द शर्मा, टेक चन्द, दिवान चन्द, लेख राम, करतार सिंह, मोहन लाल शर्मा, शौंक राम वर्मा, हरी राम द्वारा भी बैठक में पेंशनरों की दिक्कतों वारे जानकारी दी गई।
बैठक के उपरांत संघ पदाधिकारियों द्वारा पेंशनरों की मांगों वारे माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, वित्त सचिव, सचिव कार्मिक, अतिरिक्त नीजि सचिव मुख्यमंत्री को बैठक के आयोजन वारे पत्र सौंपे गए।
के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष