सबकी खबर , पैनी नज़र

August 28, 2026 11:25 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 28, 2026 11:25 pm

आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों की पहली पसंद, सभी राजनीतिक दलों से पहले आम आदमी पार्टी ने की पहली प्रत्याशियों की सूची जारी: गौरव शर्मा

शिमला हिमदेव न्यूज़ 20 सितंबर, 2022: आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता की पहली पसंद बन गई है और पार्टी की नीतियों पर प्रदेश के लोगों ने भरपूर विश्वास जताया है आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की अन्य दल चाहे कांग्रेस हो या भाजपा बड़े बड़े दावे करते है पर अभी तक प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पाए वही दूसरी और आम आदमी पार्टी प्रदेश में जनता की पहली पसंद बनती जा रहीं हैं जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है जिसे जनता पर उनका विश्वास और गहरा हो जाए। गौरव शर्मा ने कहा की बहुत ही खुशी और गर्व की बात है की आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची निकाली है और भाजपा और कांग्रेस के नेता अभी अपनी आपस की लडाई में व्यस्त है। जो दल अभी तक प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पाए वो जनता को क्या विश्वास दिला पाएंगे केवल मात्र अपना निजी हित ही ऐसे नेताओं का ध्येय होता है। गौरव शर्मा ने कहा की हम अपने केंद्रीय नेतृत्व का और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करतें है साथ ही हमे गर्व महसूस होता है की हम ऐसे राजनीतिक दल में है जिनकी नीति रीति स्पष्ट साफ है और प्रदेश में हर वर्ग को साथ लेकर मुद्दों पर बात करती है और उन्हें सुधारने के किए वचनबद्ध है। गौरव शर्मा ने सभी पार्टी के प्रत्याशियों को अग्रिम बधाई दी है और कहा की उन्हें पुरा विश्वास है की सभी प्रत्याशी पुरजोर पार्टी को आगे बड़ाने में दिन रात मेहनत करेंगे। गौरव शर्मा प्रदेश प्रवक्ता आप