सबकी खबर , पैनी नज़र

October 27, 2026 10:32 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 27, 2026 10:32 am

दशहरा आयोजन के लिए गठित विभिन्न उप कमेटियों की बैठक आयोजित की गयी।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 29 सितंबर, 2022
जिला स्तरीय दशहरा सुन्नी को लेकर तहसील कार्यालय सुन्नी में स्थानीय प्रशासन, सुन्नी के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, दशहरा आयोजन के लिए गठित विभिन्न उप कमेटियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक दशहरा कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम शिमला ग्रामीण, निशांत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धन संग्रह, सांस्कृतिक संध्या, तथा दशहरे में देवताओं के रहने, खाने पीने व अन्य मुद्दों पर चर्चा हूई। एसडीएम निशांत ठाकुर ने बताया कि तीन दिवसीय दशहरा 4 से 6 अक्टूबर तक मनाया जाएगा जिसमें 15 देवी- देवताओं के दर्शन और दो सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षण रहेगी। बैठक के बाद एसडीएम निशांत ठाकुर ने दशहरा मैदान और रावण दहन के स्थान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ तहसीलदार सुन्नी सुनील चौहान, नायब तहसीलदार सलीम मोहम्मद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप शर्मा पार्षद अमित वर्मा, रूपलाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता समाजसेवी रमेश वर्मा, तेजराम शर्मा, सीमा सोनी, व्यवसाई टी आर वर्मा, सुधीर गुप्ता, ज्योति गुप्ता, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।