सबकी खबर , पैनी नज़र

October 26, 2026 10:53 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 26, 2026 10:53 pm

एसजेवीएन ने 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया

शिमला: 26.10.2026,श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के अंतर्गत एसजेवीएन द्वारा आयोजित 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी।
पुरस्कार वितरण समारोह में श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), मुख्य अतिथि तथा श्री राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों, विद्युत मंत्रालय, सीईए, आरईसी, एनएचपीसी, टीएचडीसी, बीबीएमबी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, ग्रिड-इंडिया, डीवीसी, नीपको तथा एसजेवीएन ने भाग लिया।
श्री अजय कुमार शर्मा ने विजेताओं एवं उप विजेताओं को बधाई दी तथा सभी टीमों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, दृढ़ता और निष्पक्ष खेल जैसे मूल्यों को भी विकसित करते हैं, जो व्यावसायिक जीवन में भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
पुरुष टीम चैंपियनशिप में, सीईए ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि विद्युत मंत्रालय और नीपको ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला टीम चैंपियनशिप में पीजीसीआईएल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एसजेवीएन और सीईए क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपविजेता रहे।
पुरुष एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से श्री मनोहर प्रसाद चमोली ने विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि नीपको से श्री आर. के. सैकिया और श्री एमडी नफ़िस ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से सुश्री सरोज देवी ने विजेता का खिताबअपने नाम किया, जबकि बीबीएमबी से सुश्री अंजलि और सीईए से सुश्री स्वाति रावत ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया।
पुरुष युगल वर्ग में, एनएचपीसी के श्री अनूप कुमार और श्री ओम प्रकाश ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि विद्युत मंत्रालय के श्री एम.पी. चमोली और श्री विशाल कुमार तथा नीपको के श्री आर.के. सनसुई और श्री आर.के. सैकिया ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला युगल वर्ग में विद्युत मंत्रालय की सुश्री सरोज देवी और सुश्री जया चौधरी विजेता रहीं, जबकि सीईए की सुश्री स्वाति रावत और सुश्री सोनिया तथा पीएफसी की सुश्री संध्या चावला और सुश्री सुधा विज ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया।
श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) एवं श्री राजेश कुमार चंदेल, निदेशक(परियोजनाएं) ने विजेताओं एवं उप विजेताओं को ट्रॉफियां, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के उत्कृष्ट कौशल, दृढ़ संकल्प और खेल भावना के प्रदर्शन सहित पुरुष एवं महिला टीम चैंपियनशिप के साथ-साथ एकल एवं युगल वर्गों में कड़े एवं रोमांचक मुकाबले देखने को मिला।