सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 11, 2026 11:58 am

बीच सड़क पर कार ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

शिमला हिमदेव न्यूज़ 31 अक्तूबर 2022: बीच सड़क पर कार ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत राजधानी शिमला के मल्याणा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक कार ने दूध की क्रेट ले जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। जब एक युवक दूध की क्रेट दुकान में रखने के लिए जा रहा था, उस समय भट्टाकुफर की तरफ से शिमला की ओर आ रही चंडीगढ़ नम्बर की कार तेज रफ्तार में युवक को टक्कर मारकर भाग गई। घटना के बाद फरार कार चालक को मैहली के पास स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। इसके बाद कार चालक को पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक की उम्र लगभग 27 साल बताई जा रही है।