सबकी खबर , पैनी नज़र

May 11, 2026 12:38 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 11, 2026 12:38 am

विजय संकल्प अभियान ने किया भाजपा की जीत का आगाज सुरेश कश्यप

शिमला हिमदेव न्यूज 31 अक्तूबर, 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की पूरे प्रदेश में वातावरण सकारात्मक रूप से भाजपा की तरफ बनता जा रहा है।
यह तय है कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने वाले हैं और भाजपा हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है,
विजय संकल्प अभियान के बाद कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचालन हुआ है और पूरे प्रदेश में भाजपा का कार्यकर्ता सक्रिय रूप से धरातल पर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल प्रवास पर आ रहे हैं भाजपा उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करती है । उनकी रैलियों से भी हिमाचल प्रदेश में एक नए जोश का संचालन होगा। दूसरे तरफ आज हिमाचल प्रदेश के पडडल मैदान में प्रियंका गांधी की जो रैली हुई उसमें संख्या बल जोश बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा था इससे साफ पता चलता है कि जनता किसके साथ है और किसके कार्यकर्ताओं में जोश है।
प्रियंका गांधी की रैली पूर्ण रूप से फ्लॉप हुई है।
हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है और हमारी सामाजिक कल्याण योजनाओं का बोलबाला पूरे देश में है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से हिमाचल में चौतरफा विकास किया है उससे हिमाचल को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त हुई है।
भाजपा के कई बड़े नेता हिमाचल से जुड़े हैं, हिमाचल के लिए खड़े हैं। वाहन योग्य सड़कों का निर्माण आज भाजपा सरकार ने तेज गति से किया है भाजपा ने 3527 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया।
जिसमें से 268 किलोमीटर सड़क ऐसी है जो जीप योग्य है और दूर दराज क्षेत्र को राहत दे रहे ।
भाजपा ने अपने नीति और नीयत से जनता के जो काम किया है फर्क तो साफ है और जनता यह फर्क जानती है।