सबकी खबर , पैनी नज़र

October 13, 2026 6:36 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 13, 2026 6:36 pm

चुनाव संहिता का उल्लंघन कर रहें हैं और राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के समर्थन मेें अपने सदस्यों को वोट करने की अपील कर रहें हैं: सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा

शिमला हिमदेव न्यूज़ 03 नवंबर, 2022: भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रकोष्ट के संयोजक सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा ने मुख्य चुनाव अधिकारी को हिमाचल प्रदेश में कुछ सरकारी कर्मियों जो NPSEA HP. के पदाधिकारी हैं, वह चुनाव संहिता का उल्लंघन कर रहें हैं और राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के समर्थन मेें अपने सदस्यों को वोट करने की अपील कर रहें हैं। यह कर्मचारी सोशल मीडिया, सोशल मीडिया न्यूज चैनल के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहेें हैं और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए अभद्र टिप्पणीया कर रहें हैं। यह स्पष्ट रूप से सरकारी कर्मचारियों द्वारा चुनाव संहिता का उल्लघंन हैं। यह सरकारी कर्मचारियों को पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि इस शिकायती पत्र के साथ इन कर्मचारियों के फेसबुक अंकाउट के कुछ स्क्रीनशॉट भी सलंग्न किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से प्रदीप ठाकुर अध्यक्ष NPSEA HP. (वन विभाग) और NPSEA के मुख्य प्रवक्ता ओम प्रकाश शर्मा (शिक्षा विभाग) मुख्य रूप से शामिल हैं और NPSEA के सभी पदाधिकारी मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहें हैं, जो चुनाव संहिता का खुला उल्लंघन हैं। उहोंने चुनाव अधिकारी से इन कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की प्रार्थना की हैं। जिससे कि भविष्य में इस तरह कोई भी सरकारी कर्मचारी चुनाव संहिता का उल्लंघन न करे।