*✴️कलियुगाब्द – 5128*
*✴️संवत – रौद्र*
*✴️संवत्सर राजा – गुरु*
*✴️संवत्सर मंत्री – मङ्गल*
*✴️दिनांक – 13 अक्टूबर 2026*
*✴️दिन – मंगलवार*
*✴️विक्रम संवत् – 2083*
*✴️अयन – दक्षिणायण*
*✴️ऋतु – शरद*
*✴️मास – आश्विन 27*
*✴️पक्ष – शुक्ल*
*✴️तिथि – तृतीया रात्रि 11:27 तक तत्पश्चात् चतुर्थी*
*✴️नक्षत्र – विशाखा मध्यरात्रि 01:43 तक तत्पश्चात् अनुराधा*
*✴️योग – प्रीति रात्रि 08:24 तक तत्पश्चात् आयुष्मान्*
*✴️राहुकाल – दोपहर 03:08 से शाम 04:36 तक*
*✴️सूर्योदय – 06:23*
*✴️सूर्यास्त – 06:03*
*✴️दिशा शूल – उत्तर दिशा में*
*✴️ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:44 से प्रातः 05:34 तक*
*✴️अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:50 से दोपहर 12:36 तक*
*✴️निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:48 से मध्यरात्रि 12:38 तक*
*✴️व्रत पर्व विवरण – मंगळवारी चतुर्थी (रात्रि 11:27 से सूर्योदय तक)*
*✴️विशेष – तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*✴️चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
*✴️चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
*🌞कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं मां चंद्रघंटा🌞*
*✴️नवरात्रि की तृतीया तिथि यानी तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है । इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।*
*✴️रोग, शोक दूर करती हैं मां कूष्मांडा✴️*
*✴️नवरात्रि की चतुर्थी तिथि की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। देवी कूष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कूष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कूष्मांडा पड़ा।*
*✴️मां कूष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही, भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।*
*✴️तृतीया तिथि यानी की तीसरे दिन को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं ।इससे दुखों से मुक्ति मिलती है ।*
*✴️नवरात्रि के चौथे दिन चतुर्थी तिथि को माता को मालपुआ का भोग लगाएं।इससे समस्याओं का अंत होता है ।*
*🌞नवरात्रि के दिनों में जप करने का मंत्र🌞*
*✴️नवरात्रि के दिनों में ‘ ॐ श्रीं ॐ ‘ का जप करें ।*
*✴️नवरात्रि के दिनों में खीर की २१ या ५१ आहुति गायत्री मंत्र बोलते हुए दें । इससे विद्यार्थी को बड़ा लाभ होगा।*
*🌞दैनिक राशिफल🌞*
*13 अक्टूबर, 2026, मंगलवार*
*✴️मेष राशि : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।*
*✴️वृष राशि : आज का दिन आनंद से भरा दिन है। व्यापार में और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंदप्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। आज मन में उल्लास से और प्रसन्नता से भरा होगा।*
*✴️मिथुन राशि : शारीरिक और मानसिकरूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। सहकार्यकरों का भी सहकार प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान- सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है।*
*✴️कर्क राशि : आज का दिन भाग्य में वृद्धि होने का दिन है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिकरूप से भी आज स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से भी आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ दिन आनंद के साथ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा।*
*✴️सिंह राशि : स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। उसे दूर करने की कोशिश करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे।*
*✴️कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नये कार्यो का शुभारंभ आज कर पाएंगे।*
*✴️तुला राशि : आपका स्वास्थ्य आज अ’छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकार्यकरो का भी सहकार प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतिएगा। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी और यश भी प्राप्त होगा।*
*✴️वृश्चिक राशि : वाद विवादों में न फंसें। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर- सट्टे में पूंजी निवेश न करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दीजिएगा। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी।*
*✴️धनु राशि : मानसिकरूप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखिएगा। धन हानि का योग है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। छाती में भी पीड़ा हो सकती है।*
*✴️मकर राशि : मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक समाप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है । स्थावर संपत्ति विषयक कार्य आज आप कर पाएंगे। व्यवसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।*
*✴️कुम्भ राशि : मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचिएगा। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अभ्यास में समय मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा। कार्य सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।*
*✴️मीन राशि : शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवार जनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धन प्राप्ति के योग है। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के आज योग है।*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*समस्या समाधान व मार्गदर्शन के लिए निम्नलिखित सम्पर्क नम्बर पर आधुनिक भारत के नए Aratti ऐप,व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर हमारी सेवाएं निःशुल्क रहेगी।केवल एक से अधिक प्रश्न ना करे।आयु बढ़ रही है ,विवाह में दिक्कत,रिश्ते आते है बात नही बनती,जीवन साथी से अनबन,सम्बन्ध विछेद सन्तान कष्ट,ग्रह दोष पितृ/प्रेत दोष/नजर दोष/वास्तु/पुनर्विवाह/कुण्डली मिलान/तलाक शुदा/ शराब आदि का नशा गठिया वायु ,जोड़ो का दर्द,सर्वाइकल,शरीर दर्द की आर्युवेदिक दवा चाहिए तो व्हाट्सएप पर सम्पर्क कर मंगवाए सेवन विधि 1 कैप्सूल 2 गोली खाना खाने के बाद सुबह शाम दूध से ले।परहेज उड़द की दाल,चावल, कढ़ी, गोभी,दहीं*
*✴️ll जय श्री राम ।।”✴️*
*आचार्य विजय*
*🌞9318539165🌞*






