सबकी खबर , पैनी नज़र

July 12, 2026 5:39 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 12, 2026 5:39 pm

आखिरी वोट देकर विदा हुए देश के पहले मतदाता 106 साल की उम्र में किन्नौर श्याम शरण नेगी का निधन

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने जताया शोक सभी मतदाता वोट करें यही श्याम शरण जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि – डॉ. भूरेटा

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 05 नवंबर, 2022 हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के निवासी और देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी ने शुक्रवार देर शाम अंतिम सांस ली। इसे पहले 2 नवंबर को श्याम शरण नेगी ने प्रदेश की 14वीं विधानसभा के लिए अपना अंतिम वोट दिया। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने श्याम शरण नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। समिति के राज्य सचिव जीयानन्द शर्मा ने कहा कि स्व. नेगी लोकतंत्र के सच्चे सिपाही थे जिन्होंने अपनी अंतिम सांस तक अपना फ़र्ज़ निभाया। मैं वोट दूंगा और आप टैगलाइन के हिमाचल इलेक्शन वॉच, एडीआर और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के चुनावी साक्षरता अभियान में स्व. श्याम शरण नेगी शामिल थे। समिति के पूर्व राज्याध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश भूरेटा ने कहा कि स्व. श्याम शरण नेगी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि प्रदेश का हर मतदाता अपने मत का प्रयोग करे और प्रदेश 14वीं विधानसभा के लिए शत प्रतिशत मतदान करके देश भर में एक नया कीर्तिमान स्थापित करे।