सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 22, 2026 11:23 am

सामान्य पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण

सोलन (हिमदेव न्यूज़) 05 नवंबर, 2022:
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र 53-सोलन (अ.जा) तथा 54-कसौली (अ.जा) में आज सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम (आईएएस 1996) ने आज मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मतदान केंद्र बशोल, बशील, कासू, शारदाघाट, ममलीग, सैरीघाट का निरीक्षण  किया। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किया गया है। उन्होंने चुनाव व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाताओं से आग्रह किया वे 12 नवम्बर, 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव-2022 में अपने मत का अवश्य प्रयोग करें ताकि शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाया जा सके।