सबकी खबर , पैनी नज़र

October 13, 2026 2:10 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 13, 2026 2:10 pm

श्री राम भारतीय आस्था के केन्द्र, प्रतिभा सिंह के बयान की भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है:- नलिन कोहली

कंग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी जल, थल और नभ में कोई स्थान नहीं छोड़ा जहां कांग्रेस ने भ्रष्टाचार न किया हो:- नलिन कोहली

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 08 नवंबर, 2022 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम चंद्र जी एंव हमारे आस्था के केन्द्र श्री राम मंदिर को लेकर प्रतिभा सिंह के द्वारा जो बयान दिया गया हैं भाजपा उसकी कड़ी निंदा करती हैं। प्रतिभा सिंह ने हमारी आस्था को कटघरे मेें खड़ा कर दिया हैं। क्या प्रतिभा सिंह हमारी देव भूमि हिमाचल को ममता दीदी का बंगाल बनाना चाहती हैं? जहां वह जय श्री राम के नारे का खुले आम विरोद्ध करती हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी धार्मिक पयर्टन को सुदृढ़ करने के लिए 12 हजार करोड़ रूपये खर्च करने का संकल्प लेती हैं। नलिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार की बात करते हैं। उन्हें अपने प्रथम परिवार और केन्द्र के प्रथम परिवार के बारे में चिंता करनी चाहिए। जहां हिमाचल का प्रथम परिवार स्कूटर पर सेब ढो रहा हैं और दूसरी तरफ केन्द्र में कांग्रेस का प्रथम परिवार नेशनल हैराल्ड मामले में बेल पर हैं। कांग्रेस पार्टी ने जीप घोटाले से लेकर कोयले तक और नेशनल हैराल्ड तक जल, थल और नभ में कोई स्थान नहीं छोड़ा जिसमें भ्रष्टाचार न किया हो।भारतीय जनता पार्टी में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हैं जिसकी वजह से भाजपा के शासनकाल में केेंद्र और प्रदेश में भ्रष्टाचार का कोई भी मामला नहीं हैं।