सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 12, 2026 8:30 am

शिमला ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 नवंबर, 2022 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली जनसभा हुई। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनुटी में बुधवार को जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला शामिल हुए । राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खरगे की यह पहली चुनावी रैली है।
जनसभा में मल्लिका अर्जुन खरगे ने केंद्र की भाजपा सरकार और हिमाचल सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि कहा कि मुझे 9000 डेलीगेट ने चुन कर अध्यक्ष बनाया हैं। मेरा चुनाव कैसे हुआ ये सबने देखा। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किसी ने नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वहां केवल नॉमिनेशन होता है। कांग्रेस में लोकतंत्र है। उन्होंने काकी भाजपा के नेता इस बात का प्रचार कर रहे हैं कि 70 सालों में देश में कोई विकास नहीं हुआ भाजपा के नेता यह बताएगी हिमाचल संहिता देश में सड़कें अस्पताल स्कूल कॉलेज क्या केवल 8 सालों में ही बने हैं सत्ता में आने के बाद भाजपा ने 2 करोड युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी देश में 14 लाख सरकारी विभागों में पद खाली है हिमाचल में 65 हजार पद खाली है लेकिन इसमें भर्ती नहीं की जा रही है नौजवान सड़कों पर है देश की जीडीपी गिर रही है केंद्र की भाजपा सरकार का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है भाजपा केवल जुमलेबाजी ही करती आई है लेकिन कांग्रेस जो भी वादे करती है उन्हें पूरा भी करती है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन बहाल करने महिलाओं को 1500 प्रतिमा अध्ययन 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने ,5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा।उन्होंने पूर्व युपीए सरकार की उपलब्धि को गिनाते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने हर व्यक्ति को खाने की व्यवस्था करने के लिए फ़ूड सेक्युरिटी कानून लाया। शिक्षा का अधिकार के लिए आरटीई लायी। मनरेगा को लागू कर मजदूरों को रोजगार दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन ये केवल जुमले बाजी है भाजपा सब लोगों को बेवकूफ बना सकती है लेकिन हिमाचल प्रदेश में पढ़े लिखे लोग हैं और यह इसके झांसे में नहीं आने वाली है हिमाचल प्रदेश में 8 अगस्त को कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ।