सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 11:20 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 11:20 pm

आज बेरोजगारी व महंगाई सबसे बड़ी समस्या, सरकार निजीकरण को दे रही बढ़ावा:सीताराम येचुरी

शिमला (हिमदेव न्यूज) 09 नवंबर, 2022 आज बेरोजगारी व महंगाई सबसे बड़ी समस्या, सरकार निजीकरण को दे रही बढ़ावा, बेरोजगारी को कम करने के लिए सार्वजनिक निवेश जरूरी। हिमाचल प्रदेश में कल चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दौर में राजनीतिक दल पूरा जोर रैलियों में झोंक रहें हैं। सीपीआईएम ने भी शिमला से प्रत्याशी टिकेंदर पंवर के समर्थन में रैल्ली निकाली और शब्जी मंडी ग्राउंड में जनसभा का आयोजन किया, जिसमें सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने जनसभा को सम्बोधित किया। सीपीआईएम नेता सीता राम येचुरी ने कहा कि शिमला शहर को आज ऐसे प्रत्याशी को चुनने की जरूरत हैं जो जनता के मुद्दों को उठा सके। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। सरकार बेरोजगारी से निपटने के बजाय निजीकरण को बढ़ावा दे रही हैं। निजीकरण को बढ़ावा देने के बजाए इस पर रोक लगाने की जरूरत हैं। बरोजगारी सार्वजनिक निवेश से कम हो सकती है। उन्होंने कहा की ओपीएस देश भर में लागू होनी चाहिए। ओपीएस बंद होने का वामपंथी सरकारों ने विरोध किया था. कांग्रेस भाजपा आज बड़े बड़े वादे कर रही हैं। ओपीएस को लागू करना ही होगा। उनकी पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए लड़ रही हैं।