सबकी खबर , पैनी नज़र

October 13, 2026 1:08 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 13, 2026 1:08 pm

कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल में साफ घबराहट दिख रही है : सुरेश कश्यप

शिमला (हिमदेव न्यूज) 10 नवंबर, 2022 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल में साफ घबराहट दिख रही है उन्होंने कहा कि हार को सामने देखते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता घुटने टेक बैठे हैं।
कश्यप ने कहा कि बघेल द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है और अगर उनके पास किसी भी प्रकार का प्रमाण है तो वह प्रमाण के साथ सामने आए और यह बताएं कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को प्रभावित करने कि किस प्रकार से कोशिश गई है।
हवाई बयानबाजी तो कोई भी कर सकता है और कांग्रेस नेता जम कर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं ।
केवल जनता को भ्रमित करना और मोहल बिगड़ना इन कांग्रेसी नेताओं का परमोधर्म है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को शायद डर लग रहा है कि वह हिमाचल प्रदेश में बुरी तरह हार का सामना करने वाले हैं और वह अपनी हाईकमान को क्या जवाब देंगे। इसीलिए अपनी जवाबदेही वह पहले ही तैयार कर रहे हैं।